Bengal New CM: गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायकों और नेताओं के बीच मुख्यमंत्री का ऐलान किया. अमित शाह ने कहा कि बंगाल के अगले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ही होंगे. इस दौरान अमित शाह ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि दीदी को सुवेंदु अधिकारी ने घर पर हराया है. शुभेंदु दा ने बीते चुनाव में दीदी को नंदीग्राम में हराया.
घर में लड़ने के लिए चली गई
मैं दीदी का एक इंटरव्यू देखा था. वो कहती थी मैं इनके घर में लड़ने के लिए चली गई. दीदी, इस बार तो शुभेंदु दा ने आपके घर में आकर हराया. सुवेंदु अधिकारी ने ममता दीदी को दो बार हराया. इसके लिए मैं भवानीपुर की जनता का भी बहुत बहुत हृदय पूर्वक धन्यवाद करना चाहता हूं. अमित शाह ने बंगाल विधायक दल के बैठक के बाद घुसपैठ और गौतस्करी को लेकर सख्त शब्दों में कहा. आज त्रिपुरा में हमारी सरकार है, असम में हमारी सरकार है और बंगाल में भी अब हमारी सरकार है.
घुसपैठ और गौतस्करी अब असंभव
गृहमंत्री ने कहा कि घुसपैठ और गौतस्करी अब असंभव होने वाली है. कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी की भी बात करना चाहता हूं. कई साल से कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं जीतती. कई जगहों पर और अभी-अभी उनको मालूम पड़ गया है कि चुनाव जीतना तो अब असंभव है. तो चुनाव की प्रक्रिया को बदनाम करो. कांग्रेस के प्रमुख नेता विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने अपनी हार को छिपाने के लिए कभी ईवीएम, कभी वोट चोरी, कभी मतदाता सूची, कभी एसआईआर पर कीचड़ उछालने का प्रयास कर रही है.
कांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत
मगर मैं आज कांग्रेस पार्टी को कहने आया हूं कि हम तो 14 से आए हैं. मैं तो मानता हूं कि कांग्रेस पार्टी को अपनी हार के लिए आत्मचिंतन करने की जरूरत है.’ गृहमंत्री ने कहा, मैं आज कांग्रेस पार्टी को कहने आया हूं कि हम तो 2014 से शासन में आए हैं. तमिलनाडु में 1967 से अब तक कोई सीएम नहीं बन पाया. ये सभी वोट चोरी थी क्या? पश्चिम बंगाल में 49 साल से आपका सीएम नहीं बना है. वो सभी वोट चोरी थी क्या?
गुजरात में 30 साल से नहीं बना CM
गृहमंत्री ने कहा कि सिक्किम में 42 साल से आपका सीएम नहीं बना है. बिहार में 36 साल से नहीं बना है. गुजरात में 30 साल से नहीं बना है. उड़ीसा में 26 साल से नहीं बना है. नागालैंड में 23 साल से नहीं बना है. महाराष्ट्र में 12 साल से नहीं बना है. अगर ये सभी वोट चोरी है, तो वोट चोरी करने वाले तो आपके साथ बैठे हैं. आज सारे इंडिया अलायंस के सदस्य बने हैं. मैं तो मानता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी हार के लिए आत्मचिंतन करने की जरूरत है.

