घुसपैठियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, केरल में 27 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala: दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र और केरल सहित देश के अलग-अलग राज्‍यों में अवैध बांग्‍लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चला रही है. इसी कड़ी में केरल के कोच्चि में पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. एर्नाकुलम जिले के उत्‍तरी परवूर इलाके में एर्नाकूलम और आतंकवाद निरोधी दस्‍ते की ओर से चलाए गए संयुक्‍त अभियान में 27 अवैध बांग्‍लादेशियों को गिरफ्तार किया गया.

‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत हुई गिरफ्तारियां

केरल पुलिस के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों की आंड में अनेक जगहों पर काम कर रहे थे. फिलहाल, गिरफ्तार बांग्‍लादेशियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. ये गिरफ्तारियां तस्लीमा बेगम की गिरफ्तारी के बाद की गई है. दरअसल, दो हफ्ते पहले 28  वर्षीय तस्लीमा बेगम को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद यहां पर पुलिस द्वारा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू किया गया. इसी अभियान के तहत ये गिरफ्तारियां हुई है.

इस तरह पकड़े गए अवैध बांग्‍लादेशी

दरअसल, पुलिस को उत्तरी परवूर में बांग्लादेशी नागरिकों के रहने की सूचना मिली थी. इसके बाद एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस की एक टीम ने एटीएस की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने जब दस्तावेजों की जांच की तो पता चला की ये लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं. ये सब अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और खुद को भारतीय नागरिक बता रहे थे.

इस तरह ली भारत में एंट्री

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अवैध बांग्लादेशी, भारत के पश्चिम बंगाल से सीमा पार कर आए थे. इन्होंने कोच्चि आने से पहले एजेंटों की मदद से आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज प्राप्‍त किए थे. ये लोग अलग अलग जगहों पर विभिन्न कार्यों में लगे हुए थे. कुछ श्रमिक शिविरों में रह रहे थे. पुलिस के मुताबिक, ये देशभर में एक साथ बांग्लादेशी नागरिकों की सबसे बड़ी गिरफ्तारी हो सकती है.

34 अवैध बांग्‍लादेशी गिरफ्तार

बता दें कि इस गिराफ्तरी के बाद एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत जनवरी में पकड़े गए अवैध बांग्लादेशियों की संख्या 34 हो गई है. पुलिस ने अवैध रूप से सीमा पार कराने और फर्जी दस्तावेजों को दिलाने में शामिल एजेंटों की जानकारी के लिए अपनी जांच का विस्तार पश्चिम बंगाल तक करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें :- Pralhad Joshi ने भारत ऊर्जा संक्रमण शिखर सम्मेलन को किया संबोधित, जानिए क्‍या कहा…

 

 

Latest News

मुश्किल में फंसे पप्पू यादव, वाराणसी में FIR दर्ज, वकील भी विरोध में उतरे, संसद में साधु बनकर किया था प्रदर्शन

Varanasi: संसद परिसर में संत वेशभूषा धारण कर राजनीतिक प्रदर्शन का विरोध अब काशी तक पहुंच गया है. पातालपुरी...

More Articles Like This

Exit mobile version