सादात में जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा का 54वां पड़ाव, पंकज जी महाराज बोले— नाम योग से ही जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति संभव

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
सादात (गाजीपुर): जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के अध्यक्ष सन्त पंकज जी महाराज की 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा का 54वां पड़ाव कल सायंकाल ब्लाक सादात के ग्राम पलिवार जूनियर हाई स्कूल के पास खेल मैदान में हुआ. यहां के कार्यक्रम की आयोजन समिति के सदस्यों, सहयोगी संगत शाहजहांपुर सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने गाजा-बाजा, कलश यात्रा के साथ पुष्प वर्षा से काफिले का स्वागत किया. पूज्य महाराज जी ने आज यहां अपने सत्संग में कहा कि भवसागर से पार जाने व जन्म-मरण के चक्र से निकलने के लिये सुरत शब्द योग ‘नाम योग’ की साधना करने वाले सद्गुरु से रास्ता लेकर साधना करना होगा.
युगों-युगों से लोग कर्मों के बंधन में पड़कर 84 लाख योनियों में भटक रहे हैं. जन्म-मरण की भयावह पीड़ा को बार-बार झेल रहे हैं. इससे निकलने का रास्ता केवल मनुष्य शरीर से जाता है. यह दुर्लभ मानव शरीर जन्म-मरण के पुण्य जुड़ने पर युगों-युगों के बाद प्राप्त होता है. इसे हमें दुनियादारी में फंसकर नष्ट नहीं करना चाहिये.
सभी को सुमिरन, ध्यान, भजन का रास्ता विस्तार से समझाते हुए पूज्य पंकज जी महाराज ने बताया कि सारी आत्माएं शब्द, आकाशवाणी, कलमा पर उतार कर लाई गईं. अब उसे यह बोध नहीं रहा कि उसे कहां से लाया गया. नाम योग साधना से व गुरु कृपा से जीवात्मा में विद्यमान तीसरी आंख, कान और नाक खुल जायेंगे. आपकी आत्मा इस शरीर से निकलकर ऊपरी मंडलों में विचरण करने लगेगी. जीते-जी मरने की कला सीख जाओगे. मृत्यु का भय समाप्त हो जायेगा. समय आने पर इस शरीर से निकलकर निजधाम पहुंच जाओगे, त्रिकालदर्शी हो जाओगे और मनुष्य शरीर पाने का उद्देश्य पूरा हो जायेगा.
संत पंकज जी महाराज ने कहा कि हमारे गुरु महाराज परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने करोड़ों लोगों के हाथों से तीर, तलवार, गोले, बंदूक छुड़ाकर उनके हाथों में भजन की माला पकड़ा दी. गुरु महाराज ने अच्छे समाज के निर्माण हेतु लोगों को शाकाहारी, सदाचारी, मद्यपान-रहित बनाकर अच्छे समाज के निर्माण में पूरा जीवन बिता दिया. हमारी संस्था उनके जनहित और आत्म-कल्याणकारी कार्यों को करने में लगी है. इसी क्रम में यह 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा यहां गाजीपुर में चल रही है. अभी अपने गुनाहों की माफी मांगने का समय है. आप सभी से अपील है कि मांस, मछली, अंडा व शराब का खाना-पीना छोड़कर अपने जीवन को संवार लें. अन्यथा भारी संकट में फंसकर खाई व खंदक में गिर जायेंगे. शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा.
इस अवसर पर शिवनारायण चौहान, राम समुझ यादव, रिंकू यादव, बबलू सोनकर, अमरदेव सिंह यादव, त्रिलोकी यादव, राजेश यादव, सुबेदार मौर्य, सहयोगी संगत शाहजहांपुर के ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे. सत्संग के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव ग्राम उकरांव ब्लाक सादात के लिये प्रस्थान कर गई. यहां कल (आज) दोपहर 12 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This