Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, IMD ने बताया कब होगी झमाझम बारिश

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों के लिए यह खबर बेहद अहम है. अगर आप भी 27 जून से झमाझम मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे थे, तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है, जिसने राजधानीवासियों की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. पहले जहां 27 जून तक दिल्ली में मानसून की दस्तक की संभावना जताई गई थी, वहीं अब मौसम की बदलती परिस्थितियों के चलते इसकी एंट्री जुलाई के पहले सप्ताह तक टल गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान दिल्ली-एनसीआर पूरी तरह सूखा नहीं रहेगा और लोगों को प्री-मानसून बारिश के रूप में गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

मानसून की रफ्तार क्यों हुई धीमी?

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाओं की दिशा और नए वेदर सिस्टम के रुख में आए बदलाव के कारण दिल्ली की ओर बढ़ रहा मानसून फिलहाल धीमा पड़ गया है. इसी वजह से राजधानी में मानसून की औपचारिक एंट्री अब जुलाई के पहले सप्ताह में होने की संभावना जताई गई है.

बारिश होगी, लेकिन अभी प्री-मानसून वाली

IMD के मुताबिक 27 जून से 1 जुलाई के बीच दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी. इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि धूलभरी तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. इससे भीषण गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन मुख्य मानसूनी बारिश के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा.

तापमान गिरेगा, उमस बढ़ाएगी मुश्किल

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 जून से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होगी. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं 30 जून और 1 जुलाई को राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की सबसे मजबूत संभावना है. हालांकि बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने से लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ सकता है.

अगले 48 घंटे रहें सतर्क

IMD ने अगले 48 घंटों के दौरान धूलभरी आंधी और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है. तेज अंधड़ के कारण कमजोर पेड़ और होर्डिंग्स गिर सकते हैं, जिससे सड़क यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा और आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें.

Latest News

‘उम्र नहीं, हौसला मायने रखता है’, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बुजुर्ग ने 18 हजार फीट से स्काईडाइविंग कर मचाया तहलका

Canberra: ऑस्ट्रेलिया में एक 80 वर्षीय भारतीय बुजुर्ग ने 18,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कर करके सोशल मीडिया...

More Articles Like This