UGC: स्वयं बोर्ड ने दी 1247 ऑनलाइन नए कोर्स को मंजूरी, जानिए कब से लें सकेंगे दाखिला

Must Read

UGC Board meeting: देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी आई है. दरअसल, स्वयं बोर्ड की पिछले दिनों आयोजित बैठक में 1247 नए कोर्स को पढ़ाने की मंजूरी मिल गई है.

बता दें कि स्वयं पर चलने वाले इन सभी ऑनलाइन मूक कोर्स में प्रवेश जनवरी 2024 सेमेस्टर से होने लगेगा. जबकि मई 2024 में इनकी परीक्षा की जाएगी. इसमें मुख्‍य बात तो ये है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने चार बौद्धधर्म के अध्ययन पर आधारित कोर्स भी जोड़े गए हैं.  


यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र
इस संबध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को पत्र लिखा है. इन सभी कोर्स को यूजीसी (क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर ऑनलाइन लर्निंग कोर्स थ्रू स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स) रैग्लयूलेशन 2021 के अंतर्गत मंजूरी दी गई है. हालांकि इन सभी कोर्सो की परीक्षा 18, 19, 25 और 26 मई को आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़े:-BPSC TRE Exam: दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, आयोग ने रजिस्‍ट्रेशन तिथियों का किया ऐलान
ये कोर्स है शामिल

इन कोर्सो में स्नातक और स्नातकोत्तर में नॉन इंजीनियरिंग में 154, यूजी व पीजी इंजीनियरिंग 743, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में 225 डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईएम में मैनेजमेंट के 63,यूजीसी चार, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के 18 और टीचर ट्रेनिंग के 40 कोर्स शामिल हैं.

भारत बुद्धिस्ट कल्चर और टूरिज्म का केंद्र

बता दें कि इन सभी कोर्स की पढ़ाई करने पर छात्रों को क्रेडिट भी मिलेंगे. यह क्रेडिट उनके स्‍नातक डिग्री, डिप्लोमा में जुड़ेंगे. इन कोर्सो के अलावा चार  बौद्ध धर्म पर अध्ययन वाले कोर्स को भी मंजूरी दी गई है. क्योंकि, भारत को बुद्धिस्ट कल्चर और टूरिज्म का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है. इन कोर्स के लिए भारतीय छात्र के अलावा भी कोई छात्र पंजीकरण करके पढ़ाई कर सकता है.

इन यूनिवर्सिटी को मिलेगा मौका

स्वयं के यह 1247 ऑनलाइन कोर्सो में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, केंद्रीय विवि हरियाणा,  कुरुक्षेत्र विवि,  चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी, दयालबाल एजुकेशन इंस्टीट्यूट, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, केंद्रीय विवि पंजाब(भटिंडा), नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली, कश्मीर विवि, गुजरात विवि, हिमाचल विवि, जवाहर लाल नेहरू विवि, एम्स,गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि दिल्ली,एचएनवी गढ़वाल यूनि., दून यूनिवर्सिटी,डॉ. हरिसिंह गौड़ विश्वविद्यालय,देवी अहिल्या विवि,सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी सहित अन्य यूनिवर्सिटी शामिल हैं.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This