Umesh Pal Murder Case: दुबई में घूमता दिखा अशरफ का साला सद्दाम, वायरल हुई फोटो, सतर्क हुई जांच एजेंसियां

Must Read

Umesh Pal Murder Case: पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता हाथ नहीं लग रही है। इसी बीच सद्दाम को लेकर सामने आने वाली खबर ने पुलिस के होश उड़ा दिए है। क्योंकि जिस सद्दाम की तलाश में पुलिस यूपी सहित देश के अन्य राज्यों की खाक छान रही है, वह दुबई में दिख रहा है। उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दुबई का सीन दिखाई दे रहा है। ऐसे में पुलिस पुलिस अब इस बात की छानबीन में जुट गई है कि क्या ये फोटो हाल का है या फिर पुराना। क्योंकि उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को सद्दाम की भी तलाश है।

सूत्रों की माने तो अतीक के भाई अशरफ के साले सद्दाम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि वह दुबई में बैठा है। यूपी पुलिस माफिया अतीक और अशरफ से जुड़े मामले में उसकी तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि जैसे ही अशरफ के साले सद्दाम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इसके बाद तमाम एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। यह भी कहा जा रहा है कि तमाम एजेंसियां इस बात में जुट गई है कि जगह-जगह के एयरपोर्ट से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर उन्हें खंगालने की तैयारी की जा रही है, ताकि सच का पता चल सके कि कैसे वह भारत से फरार होकर दुबई पहुंचा। या फिर किसी ने उसकी पुरानी फोटो वायरल कर दी है।

वहीं, सूत्रों के अनुसार, अतीक व अशरफ का साला सद्दाम ने अतीक के लिए दुबई में कई प्रोजेक्टों में पैसा इन्वेस्टमेंट कराया था। इस सिलसिले में वह कई बार दुबई भी गया था। हालांकि, सद्दाम की सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है, उसकी जांच में पुलिस जुट गई है, कि ये पुरानी है या फिर नई।

बरेली पुलिस कर रही है सद्दाम कीतलाश
मालूम हो कि बरेली पुलिस ने अशरफ के साले सद्दाम पर बिथरी चैनपुर पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये से इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये भी कर दिया है। वहीं बरेली पुलिस पहले भी इस बात को कह चुकी है कि 11 फरवरी को सद्दाम ने अतीक की उसके शूटरों से मुलाकात कराई थी इसके बाद ही उमेश पाल हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में एक वीडियो भी बरेली के जिला जेल का वायरल हुआ था, जिसमें नौ लोगों के अतीक और अशरफ से मिलने की पुष्टि भी हुई थी।

आपको बता दें कि बीते 24 फरवरी को बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की अतीक के बेटे असद सहित उसके गुर्गों ने दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अतीक सहित उसके पूरे कुनबे पर मामला दर्ज किया गया था। हालांकि असद के साथ ही गुलाम का एनकाउंटर हो चुका है, वहीं अतीक और उसके भाई अशरफ की बदमाशों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This