UP: सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी, कहा- दो लड़कों की जोड़ी ने सिर्फ गुमराह किया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के लोगों को 757 करोड़ की 111 परियोजनाओं की सौगात देने के लिए पहुंचे. यहां सीएम ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि पहले माफिया सरकार चलाते थे. जब कावड़ यात्रा आती थी तो वह बेरिकेड लगते थे, लेकिन अब शहर के बीच कावड़ यात्रा चल रही है. जितनी भी दरिंदगी हो रही है, उसमें सपाइयों का कनेक्शन है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दो लड़कों की जोड़ी ने सिर्फ गुमराह किया. कभी जनता का भला नहीं किया. जब भी सत्ता मिली, लूटने का काम किया. ये भस्मासुर जैसे हैं. कांग्रेस रामसेतु तोड़ना चाहती थी, राम मंदिर निर्माण में बाधा डाली, कश्मीर में आतंकवाद बढ़ने दिया. सपा भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर है.

Latest News

नवरात्रि व्रत के दौरान करें इन चीजों का फलाहार, पूरे दिन नहीं लगेगी भूख-प्यास

Navratri Diet 2026: 11 अक्टूबर से देवी उपासना के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में...

More Articles Like This

Exit mobile version