यूपी राज्यसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी कर सकती है उम्मीदवारों का ऐलान, चर्चा में सबसे आगे है ये नाम

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Rajya Sabha elections: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को राज्यसभा का चुनाव होने वाला है, ऐसे में आज बीजेपी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है. बता दें कि प्रदेश में राज्यसभा के लिए 10 सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनमें से 7 सीटों पर बीजेपी की और दो पर समाजवादी पार्टी की जीत तय है.

इस बीच खबर है कि बीजेपी चुनाव मैदान में आठवां प्रत्याशी भी उतारेगी. क्योंकि आठवीं सीट पर जीत के लिए उसे कुछ ही और विधायकों के वोटों की जरूरत है. दरअसल, बीजेपी आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधेगी. ऐसे में युवा और महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा. इस दौरान बीजेपी ब्राह्मण, राजपूत, ओबीसी और अनुसूचित जाति के साथ अल्पसंख्यक को भी टिकट दे सकती है.

इन नेताओं के नाम चर्चा में सबसे आगे

वहीं, बात करें उम्मीदवारों की लिस्ट की तो इसमें राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी का नाम चर्चा में है. साथ ही कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राजवीर सिंह उर्फ राजू भैय्या, प्रकाश पाल या पूजा पाल में से एक, दुर्विजय शाक्य या गीता शाक्य या ममतेश शाक्य में से कोई एक भी टिकट की दौर में हैं. इसके अलावा सुब्रत पाठक या त्र्यंबक त्रिपाठी, सुरेश राणा आदि के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में लिए जा रहे हैं. इसी तरह आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का भी नाम लिया जा रहा है, जिन्हें बीजेपी समर्थन दे सकती है.

यूपी में भाजपा के 255 विधायक 

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 255 विधायक हैं, जबकि सपा के 101 सदस्य हैं. भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 13, राष्ट्रीय लोक दल के नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह और निषाद पार्टी के पांच विधायक हैं. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो तथा कांग्रेस के दो विधायक हैं, जबकि सात विधानसभा सीट रिक्त हैं.

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है. वहीं नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी और उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे. इसके अलावा, 16 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This