Important News For UPI Users: नेटवर्क या इंटरनेट बंद होते ही ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा बड़ी परेशानी में बदल जाती है. ऐसे हालात में एक खास UPI फीचर लोगों के लिए बेहद काम का साबित हो रहा है, जो बिना इंटरनेट भी पेमेंट करने की सुविधा देता है. इस समस्या को दूर करने के लिए बिना इंटरनेट काम करने वाला UPI फीचर उपलब्ध है जो खासतौर पर कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है.
यूजर को डायल करना होता है *99#
यह सुविधा इंटरनेट के बजाय USSD तकनीक पर आधारित है. इसका मतलब है कि अगर फोन में नेटवर्क सिग्नल है और कॉल की जा सकती है तो पेमेंट भी कर सकते हैं. इसके लिए यूजर को अपने मोबाइल से *99# डायल करना होता है. डायल करने के बाद स्क्रीन पर एक मेन्यू खुलता है, जिसमें कई विकल्प दिखाई देते हैं. यूजर इन विकल्पों के जरिए आसानी से पैसे भेज सकता है या अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकता है.
पहले अपने मोबाइल से डायल करें *99#
अगर फोन में इंटरनेट नहीं है तो भी कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके पेमेंट कर सकते हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल से *99# डायल करें. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे विकल्पों में से “Send Money” चुनें. फिर मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक डिटेल के जरिए पैसे भेज सकते हैं. मोबाइल नंबर डालने पर रिसीवर का नाम स्क्रीन पर दिख जाता है, जिससे गलत व्यक्ति को पैसे भेजने की संभावना कम हो जाती है.
कुछ ही सेकंड में ट्रांजैक्शन पूरा
इसके बाद अमाउंट डालें और UPI PIN एंटर करें. कुछ ही सेकंड में ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा. हालांकि यह फीचर काफी उपयोगी है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी शर्तें पूरी होनी चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए. कुछ मामलों में आधार लिंक होना भी जरूरी हो सकता है. अगर ये जरूरी जानकारियां अपडेट नहीं हैं, तो यह सेवा काम नहीं करेगी. इसलिए बेहतर है कि पहले अपनी बैंक डिटेल सही तरीके से अपडेट कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर बिना इंटरनेट भी आसानी से पेमेंट किया जा सके.
इसे भी पढ़ें. UP: नर्सिंग अफसरों को CM योगी ने दिए नियुक्ति पत्र, कहा- डबल इंजन की सरकार ने हेल्थ केयर को प्राथमिकता पर लिया

