होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का भारत, ईरानी दूतावास को किया तलब

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले लिया है. वहीं, अब ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)  के दो टैंकरों पर क्रूज मिसाइल से बड़ा हमला किया है. इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. वहीं, 8 लोग घायल हो गए हैं. भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार ने सख्त एक्शन लिया है. विदेश मंत्रालय ने ईरानी दूतावास को तलब किया है.

ईरानी राजनयिक विदेश मंत्रालय पहुंचे

भारत के तलब किए जाने के बाद ईरानी राजनयिक विदेश मंत्रालय पहुंचे. इनमें ईरान के डिप्टी चीफ मिशन मोहम्मद जवाद हुसैनी भी शामिल थे. भारत ने ईरान के सामने समुद्र में काम करने वाले भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. दरअसल, इस इलाके में भारी संख्या में भारतीय मर्चेंट जहाजों पर काम करते हैं.

यूएई ने दी चेतावनी US Iran War

संयुक्त अरब अमीरात ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है. साथ ही जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें उसने कहा कि उसके दो तेल टैंकरों पर हुआ हमला “बेशर्म हमला” है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. वहीं, 8 लोग घायल हो गए हैं. रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात अपने क्षेत्र, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए जरूरी हर कदम उठाने और इस हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार रखता है. हालांकि, अभी तक इस हमले को लेकर ईरान की तरफ़ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यमन ने भी दागी मिसाइलें US Iran War

रिपोर्ट्स के अनुसार, यमन ने भी यूएई के आभा एयरपोर्ट की दिशा में छह मिसाइलें दागी है. यूएई के असीर क्षेत्र में धमाकों की आवाज़ सुनी गई. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर हैं. पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जताई

यूएई के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर चिंता जताई है. गुटेरेस ने कहा कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो इसके गंभीर और दूरगामी परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने पड़ सकते हैं. उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने, सैन्य टकराव से बचने और बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालने की अपील की.

ये भी पढ़ें- होर्मुज में 2 और टैंकरों पर ईरान का हमला, भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल

Latest News

PoJK में फिर भड़क सकता है बड़ा आंदोलन, अवामी एक्शन कमेटी ने 15 जुलाई को मार्च का किया ऐलान

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद मार्च का ऐलान किया है. संगठन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा.

More Articles Like This