प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S Janaki: प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन हो गया है. दिग्गज गायिका ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकी अम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है. अलग-अलग भाषाओं में उनके गाने कई पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे. उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती और विविधता के साथ हर भावना को स्वर दिया. उनकी मधुर आवाज आने वाले सालों में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी. दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

S Janaki ने 48,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए

साउथ की कोकिला कही जाने वाली जानकी अम्मा का बीते दिन कर्नाटक के मैसूर के अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की जानकारी उनकी पोती अप्सरा वैदुला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. बता दें दिग्गज सिंगर ने तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिंदी समेत 20 भाषाओं में 48,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए.

1970 में मिला पहला अवार्ड

1970 में एस. जानकी अम्मा को बेस्ट सिंगर के तौर परपहला केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला. 1957 से 2017 तक वो चार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड और 33 राज्य फिल्म अवॉर्ड जीतीं.

ये भी पढ़ें- Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version