जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि आज, उपराष्ट्रपति, अमित शाह सहित BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karpoori Thakur: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी.

उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि, एक सच्चे जननायक के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, वंचितों के सशक्तीकरण तथा लोकसेवा को समर्पित किया. सादगी, ईमानदारी और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी राष्ट्र को प्रेरित करती है और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाती है.”

अमित शाह ने Karpoori Thakur को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर स्वाधीनता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए सदैव समर्पित रहे. सामाजिक जीवन में शुचिता व पारदर्शिता के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणीय रहेगा. ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः वंदन.”

जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं. श्रद्धेय कर्पूरी ने अपने सामाजिक जीवन में शुचिता व त्याग के सर्वोच्च मानदंड स्थापित किये. पिछड़ों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया. सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और मूल्यों पर आधारित राजनीति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी.”

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. शोषित-वंचितों के सशक्तीकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्पद रहेगी.”

सीएम रेखा गुप्ता ने श्रद्धांजलि

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत रत्न ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पिछड़ों, वंचितों तथा शोषितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. सादगी और शुचिता की राजनीति के वे जीवंत प्रतीक थे. उनके विचार और सिद्धांत हमें सदैव समतामूलक तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे.”

ये भी पढ़ें- पजाबः CBSE बोर्ड एग्जाम के बीच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Latest News

ग्लोबल पावर की रैंकिंग में भारत के पास तेजी ऊपर उठने की क्षमता, एस. जयशंकर ने बताई देश के विकास की रफ्तार

India Global Power: दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अगले पांच से दस सालों...

More Articles Like This

Exit mobile version