Video: ‘जिनकी मेहनत से रोशन है भारत…’, Rahul Gandhi ने कुम्हारों और पेंटर्स से की मुलाकात

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर है, जिसमें को घरों को सुंदर बनाने वाले पेंटर्स और दिवाली के दीये बनाने वाले कुम्हारों के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गाँधी हांथों में पेंटिंग ब्रश लेकर काम कर रहे हैं और कुम्हार की चाक पर मिट्टी की चीजें बना रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पेंटरों और कुम्हारों की रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली कठिनाइयों को जानने की कोशिश की. इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस सांसद ने घर की छत पर पेंटर के साथ पुट्टी भी लगाई.

राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पेंटर्स और कुम्हारों की रोजमर्रा जिंदगी में आने वाली परेशानियों और भी जानने की कोशिश की. वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि “आम तौर पर हम दिवाली मनाते हैं लेकिन जो घर में रोशनी लाते हैं, उनसे हम कभी मिलते नहीं, उनसे हम कभी बात नहीं करते हैं, उनकी जिंदगी को समझते नही हैं, इसलिए इस बार मैंने सोचा कि उन लोगों से मिलूं, उनसे बात करूं और उनकी समस्याएं समझूं.” राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “एक दिवाली उनके साथ, जिनकी मेहनत से रोशन है भारत!”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This