सांसदों पर हुई रेड को लेकर पंजाब की राजनीति में बवाल, विक्रमजीत साहनी ने मान सरकार से पूछे सवाल

Must Read

Punjab: आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता पर हुई रेड को लेकर पंजाब की राजनीति में बवाल शुरू हो गया है. इस मामले को लेकर अब राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने AAP की सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दोनों सांसदों पर की गई कार्रवाई को बहुत क्रूर्रतापूर्ण कार्य बताया है.

सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा

विक्रमजीत सिंह साहनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर इस बात की कड़ी निंदा की है. उन्होंने अपने ट्वीट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है, जिसके चलते यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही केंद्र सरकार भी इस मामले में एंट्री कर सकती है. उन्होंने AAP की सरकार से सवाल पूछे हैं कि आखिर राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद ही वे डिफॉल्टर कैसे हो गए?

पंजाब में ही इन्वेस्टरों पर ऐसी कार्रवाइयां

उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब में AAP की सरकार ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि इन्वेस्टरों को राज्य में इन्वेस्ट करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ पंजाब में ही इन्वेस्टरों पर ऐसी कार्रवाइयां की जा रही हैं. ऐसे में लवली और ट्राइडेंट ग्रुप पर कार्रवाई करके राज्य सरकार इन्वेस्टरों को क्या मैसेज देना चाहती है? उन्होंने सवाल पूछते कहा कि दोनों सांसदों ने जैसे ही उनकी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की वैसे ही वे डिफॉल्टर कैसे हो गए?

जी.एस.टी. के नियमों का उल्लंघन

क्या एक ही दिन में प्रदूषण फैलने लगा या फिर क्या एक ही दिन में जी.एस.टी. के नियमों की उल्लंघना हो गई? सांसद विक्रमजीत साहनी ने आगे AAP को घेरते हुए कहा कि दोनों ग्रुप पर रेड करना यह साफ जाहिर करता है कि 7 सांसदों का  AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होना उन्हें खटक रहा है. ऐसे में उन्होंने AAP को चेतावनी देते कहा कि अगर वे सभी सांसदों पर कार्रवाई करने की सोच रहे हैं तो वह पहले ही अधिकारियों को सचेत कर दें कि केंद्र सरकार चुपचाप यह अत्याचार नहीं देखेगी.

गरमाई पंजाब की राजनीति

कुछ दिन पहले ही राघव चड्ढा सहित 7 राज्यसभा सांसदों ने AAP छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी. इनमें राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं. उनके पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद ही पंजाब सरकार ने 2 राज्यसभा सांसदों अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता पर रेड करवा दी थी. इसी कार्रवाई को लेकर पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है.

इसे भी पढ़ें. Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This