Weather Update Today: मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, राजस्थान-गुजरात में लू का अलर्ट, 8 राज्यों में बारिश की संभावना

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today: मार्च की शुरुआत के साथ ही देशभर में गर्मी का असर तेजी से महसूस होने लगा है. अब सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात में भी तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, गुजरात और विदर्भ क्षेत्र में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना है.

आठ राज्यों में बारिश की संभावना

गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर भी दी है. IMD के अनुसार देश के आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक अधिक रह सकता है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 मार्च तक तापमान 4 से 6 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसके असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 15 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 मार्च के बीच गरज, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. वहीं जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 मार्च को भारी बारिश होने का भी अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 मार्च के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 11, 12, 14 और 15 मार्च को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 10 से 13 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है. वहीं गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 9 और 10 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में 10 और 11 मार्च को गरज के साथ बारिश का अनुमान है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 9 से 15 मार्च तक और केरल व माहे में 10 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दिल्ली में बढ़ने लगा तापमान

राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले चार दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है. इससे गर्मी का असर और तेज महसूस होगा. उत्तर प्रदेश में भी दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है जबकि रात का तापमान फिलहाल सामान्य रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़े: ईरान के खिलाफ सैन्य संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है, Donald Trump ने किया बड़ा दावा

Latest News

Iran Israel War: दुबई एयरपोर्ट के पास बजने लगे एयर रेड सायरन, बम शेल्टर में भेजे गए यात्री, वीडियो वायरल

Iran Israel War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. ईरान की ओर से तेज होते हमलों के...

More Articles Like This

Exit mobile version