Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में लू का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समते देश के लगभग ज्यादात्तर हिस्सों में इन दिनों में भीषण गर्मी पड़़ रही है. कई राज्यों में लू का कहर जारी है. अगर दिन के वक्त बहुत जरुरी ना हो तो घर के बाहर ना निकलें. क्योंकि कई राज्यों में सामान्य से तीन गुना ज्यादा लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं आज के मौसम के हाल…

इन राज्यों में सामान्य से अधिक तापमान

पूरे भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने बीते रविवार को देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया. मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी रविवार को , ओडिशा और रायलसीमा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं, बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

इन राज्यों में भीषण गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल इस महीने इसी तरह लू का कहर जारी रहेगा. भीषण गर्मी के वजह से बिजली ग्रिड पर दबाव पड़ सकता है और जिसके चलते भारत के कुछ हिस्सों में पानी की कमी हो सकती है.

सात राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी की संभावना है. फिलहाल मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो यहां के कुछ स्थानों पर 20 से अधिक दिन तक लू चल सकती है.

Gold Silver Price: सोने की कीमत में जरा सा उछाल, नहीं बढ़े चांदी के भाव; जानिए कीमत

 

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This

Exit mobile version