World Radio Day 2025: पीएम मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, जानिए क्‍या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्‍ट कर उन्होंने लिखा, “रेडियो एक सशक्त माध्यम है, जो दुनिया भर के लोगों को जोड़ता है. यह जानकारी देने, प्रेरित करने और मनोरंजन का एक अनोखा जरिया है.” उन्होंने रेडियो के माध्यम से समाचार, संस्कृति, संगीत और कहानियों के प्रसार की सराहना की.

पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे उनके लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के लिए अपने सुझाव भेजें. यह कार्यक्रम 23 फरवरी को प्रसारित होगा. गौरतलब है कि “मन की बात” 2014 में शुरू हुआ था. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समाज और देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं और जनता की राय को महत्व देते हैं.

बता दें कि रेडियो का आविष्कार 19वीं सदी के अंत में हुआ था और यह दुनिया भर में सूचना के आदान-प्रदान का एक मजबूत माध्यम बन गया. भारत में रेडियो 20वीं सदी की शुरुआत में आया और तब से यह समाचार, शिक्षा और मनोरंजन के लिए एक भरोसेमंद साधन बना हुआ है. संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNESCO ने साल 2011 में विश्व रेडियो दिवस मनाने की घोषणा की थी और 2012 में इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी. पहली बार यह दिवस 13 फरवरी को मनाया गया था.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This