Wrestler Protest: लखनऊ और गोंडा में बृजभूषण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

Must Read

Wrestler Protest: पहलवानों के केस में एक्शन नजर आने लगा है। महिला पहलवानों की शिकायत पर जांच कर रही दिल्ली पुलिस की SIT पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के लखनऊ और गोंडा स्थित आवास पर पहुंची है. यह खबर सामने आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के घर पर मौजूद 12 लोगों के बयान दर्ज करने के साथ ही उनके फोन भी चेक किए.

यहजानकारी सामने आ रही है कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोगों के बयान लिए गए हैं. दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर उनके घर में हड़कंप मच गया है. बीजेपी सांसद के गोंडा के नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित पैतृक निवास पर दिल्ली पुलिस पहुंची है. पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 12 लोगों का बयान दर्ज किया हैं. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों के नाम-पते और पहचान पत्र साक्ष्य के तौर पर जुटाए हैं. मालूम हो कि इस मामले में एसआईटी अब तक 137 लोगों के बयान ले चुकी है.

सांसद के निजी सचिव संजीव सिंह ने इस पूरे मामले पर फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह पहले एसआईटी की टीम आवास पर पहुंची थी और लोगों के बयान दर्ज किए थे. इसके साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी कि आज और कल में न तो दिल्ली पुलिस आवास पर आई है और न ही SIT की टीम आई है. मालूम हो कि यौन शोषण के मामले में पहलवान कई महीनों से भाजपा सांसद के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनके ऊपर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है.

मालूम हो कि इस मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया है कि एक तरफ जहां पहलवानों के पक्ष में खाप पंचायत और किसान नेता उतर आए हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद के पक्ष में अयोध्या हनुमान गढ़ी के संत एकजुट हो गए हैं और उन्होंने ये आरोप लगाया है कि बृजभूषण शरण सिंह को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. इसके साथ ही पाक्सो एक्ट में बदलाव की मांग भी की है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This