Bengal Assembly Election: BJP नेता दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर हमला, सीएम को बताया ‘इंडिया की डोनाल्ड ट्रंप’

Bengal Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाज़ी लगातार तेज होती जा रही है. BJP नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. दिलीप घोष ने कहा है कि ‘ममता बनर्जी इंडिया की डोनाल्ड ट्रंप हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान TMC किसी भी हद तक जा सकती है. BJP नेता ने आशंका जताई कि काउंटिंग के समय गड़बड़ी की कोशिश हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘टीएमसी वाले काउंटिंग के दौरान कुछ भी कर सकते हैं.

सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर नया विवाद

बमबारी करा सकते हैं और काउंटिंग सेंटर को घेर सकते हैं. वहीं पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर नया विवाद सामने आया है. भाजपा और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि काउंटिंग ड्यूटी में तैनात कई अधिकारी अपनी तैनाती से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा कर रहे हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है.

कुछ जगहों पर स्प्रेडशीट और सूचियां प्रसारित

सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कई अधिकारी अपनी ड्यूटी से संबंधित विवरण (जैसे स्थान, पद और जिम्मेदारियां) अपने विभागीय संगठनों और संघों के साथ साझा कर रहे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ जगहों पर स्प्रेडशीट और सूचियां प्रसारित की जा रही हैं, जिनमें अधिकारी स्वेच्छा से या दबाव में अपनी इलेक्शन ड्यूटी इंफो भर रहे हैं.

दबाव या डराने-धमकाने की आशंका

उन्होंने इसे चुनाव प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन बताते हुए कहा कि इससे अनुचित प्रभाव का खतरा बढ़ जाता है. अधिकारी के मुताबिक, जब किसी अधिकारी की तैनाती की जानकारी राजनीतिक रूप से झुके संगठनों तक पहुंचती है, तो इससे उन पर दबाव या डराने-धमकाने की आशंका पैदा होती है. भाजपा नेता ने आगे कहा कि इस तरह की जानकारी लीक होने से मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्षता और गोपनीयता पर सीधा असर पड़ता है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से तत्काल संज्ञान लेने की मांग

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन इस तरह का डेटा इकट्ठा कर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं, ताकि वे मतगणना के दौरान सत्तारूढ़ दल के पक्ष में काम करें. सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है. उन्होंने आग्रह किया कि अधिकारियों को किसी भी संगठन या संघ के साथ अपनी काउंटिंग ड्यूटी साझा करने से रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं. साथ ही उन्होंने ऐसे संगठनों की जांच कराने की भी मांग की है, जो इस तरह की संवेदनशील जानकारी एकत्र कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. सिंगरौली और सिवनी SP की छुट्टी, 19 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान; MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version