झारखंड से बड़ी खबर आई सामने, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Politics: झारखंड की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम को लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और पार्टी की विधायक सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.

बताया जा रहा है कि सीता सोरेन हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और राज्य में चंपई सोरेन के नेतृत्व बनी नई सरकार के कारण वो नाराज चल रही थी. हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वो आगे किस दल के साथ जाएंगी.

आपको बता दें कि एक पत्र लिखकर सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है. उन्होंने पत्र में लिखा, ‘दुखी मन से मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं. मेरे पति स्व दुर्गा सोरेन ने पार्टी के लिए त्याग और बलिदान किया है. पार्टी में मेरा कोई सुनने वाला नहीं है.’

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version