Manish Kashyap: मनीष कश्यप ने थामा BJP का दामन, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Politics News: बिहार में चल रही सियासी अटकलों के बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा का दामन थाम लिया है. वह अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में मनोज तिवारी और संजय मयूख के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

क्या बोले मनीष कश्यप
बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि इन लोगों की वजह से ही मैं जेल से निकल पाया और मेरे जीवन के बुरे दिन खत्म हो पाए इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ. बिहार को मजबूत करना है. भाजपा के साथ मिलकर अब मैं बिहार को मजबूत करूंगा.

मनीष कश्यप की मनोज तिवारी ने की तारीफ
यूट्यूबर मनीष कश्यप के भाजपा ज्वॉइन करने पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप जैसा व्यक्ति जो जनता के सरोकार को उठाता है, वो भाजपा के साथ है. मैं मनीष को जानता हूं, वे गरीबों का भला चाहते हैं और गरीबों का भला करने के लिए वे पीएम मोदी के साथ जुड़े हैं. हम उनका बहुत ख्याल रखेंगे और सम्मान करेंगे.

चल रही थीं सियासी अटकलें
मालूम हो कि मनीष कश्यप को लेकर बुधवार शाम से ही सियासी अटकलें तेज हो गई थीं. इन अटकलों को तब बल मिल गया, जब मनीष कश्यप ने सुबह में मां के साथ एक भावुक पोस्ट डाली थी. इस पोस्ट में मनीष कश्यप ने लिखा था कि बहुत दिनों बाद मां के चेहरे पर खुशी नजर आई. मां खुश हैं तो सब कुछ एकदम सही हो जाएगा.

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This

Exit mobile version