MP को मिला नया मुख्यमंत्री, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने डॉ. मोहन यादव को दिलाई पद एंव गोपनियता की शपथ

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP CM Oath Ceremony: आज मध्य प्रदेश को नया सीएम मिल गया. डॉ. मोहन यादव को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद एंव गोपनियता की शपथ दिलाई. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. पूरा कार्यक्रम भोपाल के मोती लाल नेहरू ग्राउंड में हुआ. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे. नए मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा समेत कई मंत्रियों ने शपथ ली.

एमपी में ‘मोहन’ राज
बीजेपी ने तमाम मंथन के बाद मध्य प्रदेश की कमान डॉ. मोहन यादव के हाथों में सौंपी. जानकारी दें कि डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से जीते थे, वो तीन बार से लगातार विधायक बने हैं. मोहन यादव ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी.

शपथ ग्रहण समारोह में ये दिग्गज हुए शामिल
मध्य प्रदेश के नए सीएम डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ सभी बीजेपी शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे.

यह भी पढ़े: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मनोज यादव का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version