MP Politics: कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए कमलनाथ के करीबी नेता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भोपालः मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. पूर्व सीएम कमलनाथ के करीब नेता सैयद जाफर ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. सैयद जाफर मप्र कांग्रेस के महासचिव के साथ मीडिया पैनलिस्‍ट रहे हैं.

आज मध्‍य प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में जाफर ने भाजपा की सदस्यता ली. सैयद जाफर के साथ दमोह व पन्ना सहित अन्य क्षेत्र के 64 अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली.

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्‍ता सैयद जाफर ने इससे पहले अपने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल को बदल दिया था. उन्‍होंने लिखा- पुरानी यादें.

भाजपा और CAA के पक्ष में किए थे पोस्ट
आपको बता दें कि पिछले दिनों कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सैयद जाफर ने भाजपा के पक्ष में कई पोस्‍ट किए थे. उन्‍होंने सीएए का भी समर्थन किया था.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की लहर चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं.

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This

Exit mobile version