MP Politics: ‘मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं, मोदी जी हैं मेरे नेता’: शिवराज सिंह चौहान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भोपालः विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है. भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद राज्य में मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर पर सजेगा, इस पर सभी की निगाहें लगी हुआ है. कई लोग मुख्यमंत्री की रेस में माने जा रहे हैं. हालांकि, पार्टी नेताओं से लेकर कई राजनीतिक विशलेषकों का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान ही इस रेस में सबसे आगे हैं.

बोले शिवराज सिंह
मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इन अटकलों के बीच शिवराज सिंह के एक बयान के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है. शिवराज सिंह ने आज (मंगलवार) को एक वीडियो जारी कर कहा कि वो सीएम पद की रेस में नहीं है. शिवराज ने कहा, ”न मैं पहले सीएम पद का दावेदार था, न अब हूं. सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा.”

इसके साथ ही शिवराज ने कहा कि मेरे नेता केवल पीएम मोदी हैं, जो भी काम दिया जाएगा वो अच्छे से किया जाएगा.

Latest News

भोपाल में दिल दहलाने वाली वारदातः मां-पत्नी, बेटी-बेटा का कत्ल, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!

Bhopal Crime: भोपाल से दिल में डर पैदा करने वाली खबर सामने आई है. यहां छोला थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This

Exit mobile version