बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, बसपा के इस दिग्गज नेता को बताया उग्रवादी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ramesh Bidhuri Controversial Statement: 5 दिन के विशेष सत्र के दौरान पक्ष विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली है. सता पक्ष के सांसदों और विपक्ष के सांसदों के बीच इन पांच दिनों में खूब बहस हुई है. इस बीच शुक्रवार को चंद्रयान की सफलता को लेकर जब चर्चा की जा रही थी, उस वक्त बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर टिप्पणी कर दी, इस टिप्पणी से हंगामा मच गया. विपक्ष ने इस बयान को लेकर सरकार पर जमकर प्रहार किया है.

इस बयान के बाद लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को बिधूड़ी को चेतावनी तक जारी करनी पड़ी. सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को बहस के बीच में उग्रवादी बता डाला. आपको बता दें कि चंद्रयान की सफलता पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कई आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने चंद्रयान की सफलता को लेकर कहा कि इस कार्य के लिए पीएम मोदी को क्रेडिट देना ही होगा. क्योंकि पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों के लिए काफी काम किए हैं. इस बीच बसपा सांसद दानिश अली ने कुछ बोलना चाहा, जिस पर बिधूड़ी भड़क गए और उन्हें उग्रवादी के साथ कई आपत्तिजनक बातें कहीं.

राजनाथ सिंह ने जताया खेद
जानकारी दें कि इस बयान के बाद विपक्ष सांसद विधूड़ी के साथ बीजेपी को घेरने का काम कर रहा है. इस बिधुड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई और इस बात को लेकर चेताया कि भविष्य में ऐसा व्यवहार ना किया जाए. आपको बता दें कि बिधूड़ी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खेद जताया था.

बीजेपी की मंशा आई सामने
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बिधूड़ी के बयान की निंदा की है. जयराम रमेश ने कहा कि भले ही रक्षामंत्री ने राजनाथ सिंह माफी मांगी है, लेकिन वो माफी नही है. उन्होंने कहा कि जिस भाषा का प्रयोग किया गया है वो ना तो संसद के भीतर ना ही बाहर की जानी चाहिए. जयराम ने आगे कहा कि ये न केवल दानिश अली का अपमान है बल्कि विपक्ष का अपमान है. कांग्रेस का कहना है कि ये बिधुड़ी जो बोल रहे हैं. वो भाजपा की मंशा है, ऐसा लगता है कि ये निलंबन का उपयुक्त मामला है और बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाही की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें-

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version