Suspended होने के बाद AAP सांसद Raghav Chadha का बयान, कहा- इन्हें ये डर सताता है?

Raghav Chadha Suspended: आप नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया. अपने सस्पेंशन को लेकर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने वीडियो जारी कर सवाल किया कि मेरा अपराध क्या है, जिसके कारण उन्हें सस्पेंड किया गया.

नमस्कार! मैं सस्पेंडेड सांसद: राघव चड्ढा
राघव ने कहा, ‘नमस्कार! मैं सस्पेंडेड सांसद राघव चड्ढा.. मुझे राज्यसभा से आज सस्पेंड कर दिया गया. मैं जानना चाहता हूं कि मेरा क्या अपराध है. क्या मेरा ये अपराध है कि, मैंने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के नेताओं से पार्लियामेंट में खड़े होकर सवाल पूछ लिया? क्या मेरा ये अपराध है कि मैंने दिल्ली सेवा बिल पर अपनी बात रखते हुए बीजेपी के सबसे बड़े नेताओं से न्याय की मांग की?

राघव ने कहा, “मैने उन्हें उन्हीं का पुराना घोषणा पत्र दिखाकर वादे पूरा करने को कहा? बीजेपी को आडवाणी वादी और बाजपेयी वादी होने की बात कही. उन्होंने कहा कि क्या इन्हें ये डर सताता है कि कैसे एक 34 साल युवा संसद में खड़ा होकर हमें ललकारता है?” देखे उन्होंने वीडियों में क्या कुछ कहा…

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version