Rajasthan: अपने अंदर सबको समाहित करता है सनातन धर्मः CM योगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan: बुधवार को विशेष विमान से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोधपुर पहुंचे. सीएम पालासनी गांव स्थित मारवाड़ राजगुरु मठ सिद्ध श्री चिड़ियानाथ आसन में ब्रह्मलीन योगी कैलाशनाथ महाराज का संख्या ढाल और दो दिवसीय भंडारा महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सभा को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि विपरीत हालातों में अपनी परंपरा को कैसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए, ये देखने के लिए दुनिया भर से लोग राजस्थान आते हैं.

सनातन धर्म के मूल्यों के प्रति हम सबका आग्रह होना चाहिए
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन हर राह मंजिल तक पहुंचती है. बस हमें सही राह चुनने की जरूरत है, यह राह वही जो हमारे संतों और योगियों ने हमें दिखाई है. सनातन धर्म का एक विराट रूप है, वो सबको अपने अंदर समाहित करता है. सनातन धर्म के मूल्यों के प्रति हम सबका आग्रह होना चाहिए. धर्म एक ही है और वो सनातन धर्म है. बाकी, पंत और संप्रदाय हो सकते हैं. हर देश, हर काल और हर परिस्थित में बिना डटे, बिना हटे और बिना झुके अपनी जीवंतता को बनाए रखा है, वह बना रहा है और इसलिए दुनिया के अंदर बहुत सारे लोग आए और चले गए. लेकिन, सनानत धर्म सम और विषम हालातों का सामना करते हुए लगातार आगे बढ़ा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उस काल खंड में कुछ बाधाएं और कुछ चुनौतियां आईं होंगी. अगर, हमनें इन बाधाओं का सामना नहीं किया होगा तो उन्होंने हमें कुछ चुनौतियां दी होंगी. लेकिन, जब हम एकजुट होकर निकल पड़े तो जीत होने में बहुत देर नहीं लगी. सीएम ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. 22 जनवरी को 500 साल के इंतजार के बाद प्रभुराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. इससे हर भारतवासी प्रसन्न हैं.

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version