Sudha Murty: सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, खुद PM मोदी ने किया ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. यह जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. राज्यसभा के सांसद के रूप में मनोनीत होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सुधा मूर्ति को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति हमारी नारी शक्ति के लिए एक शक्तिशाली प्रमाण है.

प्रधानमंत्री मोदी ने की सफल संसदीय कार्यकाल की कामना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान बहुत बड़ा और प्रेरणादायक रहा है. पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति की सफल संसदीय कार्यकाल की कामना भी की. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति नारी शक्ति का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है.

जाने कौन हैं सुधा मूर्ति?
सुधा मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की पत्नी और मूर्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं. वह एक लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वह अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं. 73 वर्षीय सुधा मूर्ति का नामांकन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुआ है. भारत सरकार ने सुधा मूर्ति को वर्ष 2006 में पद्म श्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था.

संसद भवन का किया था दौरा, कहा था…
आपको बता दें कि सुधा मूर्ति ने हाल ही में नए संसद भवन का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि संसद भवन को वह लंबे समय से देखना चाहती थी और उनका सपना पूरा हुआ. संसद भवन बहुत सुंदर है. इसकी तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है. मैं काफी लंबे समय से देखना चाहती थी. यह सपना सच होने जैसा है.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version