Udhayanidhi Stalin: BJP ने हिटलर से की उदयनिधि की तुलना, लगाए ये गंभीर आरोप

BJP Targets Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु के सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान को लेकर देश भर में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है. इस बीच बीजेपी ने उदयनिधि की तुलना हिटलर से की है. इसके बाद राजनीति और तेज हो गई है. आपको बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में कहा था कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि उसको जड़ से मिटा देने चाहिए. ऐसे में कोरोना, मलेरिया, डेंगू को जैसे जड़ से खत्म किया जाता है वैसे ही सनातन को समाप्त किया जाना चाहिए.

बीजेपी ने की हिटलर से तुलना
उयदनिधि स्टालिन के बयान बयान पर देश भर में बवाल मचा है. इस बीच बीजेपी ने स्टालिन की तुलना हिटलर से की है. बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स X हिटलर की फोटो और स्टालिन की तस्वीर शेयर करते हुए लंबाचौड़ा एक्स किया है.

बीजेपी ने लिखा, “हिटलर ने यहूदियों का जिस प्रकार वर्णन किया और उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म का जो वर्णन किया, उसमें अद्भुत समानता है. हिटलर की तरह, स्टालिन जूनियर ने भी मांग की, कि सनातन धर्म को खत्म कर दिया जाए. हम जानते हैं कि कैसे नाजी नफरत की परिणति नरसंहार में हुई, जिसमें लगभग 6 मिलियन यूरोपीय यहूदी और कम से कम 5 मिलियन अन्य सोवियत युद्ध कैदी और अन्य पीड़ित मारे गए. उदय स्टालिन की सुविचारित टिप्पणी शुद्ध घृणास्पद भाषण है और भारत की 80% आबादी, जो सनातन धर्म का पालन करती है, के नरसंहार का आह्वान है. स्टालिन के समर्थन में कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन का समर्थन सबसे अधिक निराशाजनक है.

नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी स्टालिन के बयान की निंदा की है. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “अब उदयनिधि स्टालिन को लेकर क्या कहें अब तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे ने भी कुछ बोल दिया है. राहुल गांधी पहले ही हिंदू और हिंदुत्व पर सवाल उठा चुके हैं. यह सब टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक लोग हैं, यही इनका छिपा हुआ उद्देश्य है, उसी की तरफ ये धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं और सनातन को खंडित करने की कोशिश कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें-

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version