Ram Mandir: सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले उदयनिधि स्टालिन ने अब राम मंदिर पर ये क्या कहा? जानिए

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Udhayanidhi Stalin statement On Ram Mandir: तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पिछले दिनों सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया, मच्छर या कोरोना से की थी. अब एक बार फिर से उन्होंने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाने से सहमत नहीं हैं. हमारी पार्टी DMK किसी धर्म की विरोधी नहीं है.

रामंमदिर को लेकर क्या बोले स्टालिन?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने राम मंदिर को लेकर कहा कि DMK किसी आस्था या धर्म की विरोधी नहीं है. स्टालिन का कहना है कि हमें मंदिर बनने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मस्जिद तोड़कर वहां मंदिर बनाने से हम कतई सहमत नहीं हैं. अध्यात्मवाद और राजनीति को मिलाना सही नहीं हैं.

बता दें कि देश भर में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां काफी तेज हैं. इस महाआयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता शामिल होंगे. इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश और विदेश से तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं, फिल्मी जगत के दिग्गजों को आना है. इसको लकेर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

स्टालिन से ने सनातन पर दिया विवादित बयान

बता दें कि उदयनिधि स्टालिन इससे पहले कई बार हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया, मच्छर या कोरोना से की थी. उन्होंने कहा था कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि इसे खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मलेरिया, मच्छर या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें सीधा मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है.

यह  भी पढ़ें: यूपी दिवस पर सीएम योगी नोएडा को देंगे 500 करोड़ की सौगात, नोएडा स्टेडियम से लेकर फिल्म सिटी का तोहफा

Latest News

Asian Para Games 2026: शीतल-तोमन ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में इंडोनेशियाई जोड़ी को हराकर जीता गोल्ड

Nagoya: शीतल देवी और तोमन कुमार ने आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को...

More Articles Like This

Exit mobile version