Bengal CM Oath: टूटी लकड़ी थामे पहुंचीं शपथ ग्रहण समारोह में, सबसे ज्यादा चर्चा, जानें कौन है ये बुजुर्ग महिला..?

Must Read

Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बंगाल के पहले भाजपाई मुख्‍यमंत्री बन गए हैं. राज्‍यपाल आरएन रवि ने उन्‍हें सीएम पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन, योगी आदित्‍यनाथ समेत कई दिग्‍गज मंच पर मौजूद रहे. सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्‍य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. गवर्नर आरएन रवि ने इन सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम व टुडूनिसिथ प्रमाणिक शामिल हैं.

विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए दूर-दराज के गांवों से लोग कोलकाता पहुंचे. सबसे ज्यादा चर्चा उस बुजुर्ग समर्थक की रही, जो टूटे पैर और हाथ में लाठी लेकर सिर्फ अपने नेता की एक झलक पाने के लिए मीलों का सफर तय करके आईं.

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में टूटे पैर और लाठी के सहारे पहुंची बुजुर्ग महिला का नाम शुभ्रा बनर्जी है. वह पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर की रहने वाली हैं. वह भाजपा की बहुत पुरानी और समर्पित समर्थक हैं, जो अटल बिहारी वाजपेयी के दौर से पार्टी से जुड़ी हुई हैं. उनका पैर टूटा हुआ है और वह सीधी होकर चलने में असमर्थ हैं, फिर भी वह लाठी के सहारे इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने ब्रिगेड परेड मैदान पहुंचीं.

वह इस बदलाव के गवाह बनने और नए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद देने आई थीं. यह तस्वीर सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान बंगाल की राजनीति में ‘निष्ठा और जुनून’ के प्रतीक के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

इसे भी पढ़ें. Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बनें शुभेंदु अधिकारी, इन 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Latest News

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर आएगी तेजी? 2027 के लिए JP Morgan का बड़ा अनुमान

Gold Price Prediction: सोने की कीमतों में तेजी का दौर एक बार फिर चर्चा में है. साल 2026 की शुरुआत...

More Articles Like This