Asia Cup 2025: मैच जीतने के बावजूद क्यों उदास दिखी श्रीलंका की टीम? जानें इसकी वजह..!

Dubai: एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बावजूद श्रीलंका टीम में उदासी देखने को मिली. माहौल भी गमगीन था. जब जानकारी की गई तो पता चला कि टीम के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेलालगे के पिता सुरंगा वेलालगे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. यह घटना तब हुई जब दुनिथ गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर थे और टीम के लिए खेल रहे थे. मैच खत्म होने के बाद कोच सनथ जयसूर्या ने उन्हें मैदान पर ही यह दुखद खबर दी.

कंधे पर हाथ रखकर दिया सांत्वना  

श्रीलंका के कोच और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या वेलालगे के पास पहुंचे और उनके कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना दिया. इसके बाद वेलालगे को उनके पिता के निधन की सूचना दी. उस दौरान दुनिथ भावुक हो गए. दुनिथ के पिता सुरंगा वेलालगे भी क्रिकेटर थे. उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज की कप्तानी की थी. हालांकि उन्हें कभी श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला.

अभी-अभी दुनिथ को दी गई खबर

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर रसेल अर्नाल्ड ने लाइव कहा कि दुनिथ वेलालगे के पिता सुरंगा का अभी-अभी निधन हो गया. वे खुद भी क्रिकेटर थे और प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज की टीम के कप्तान रहे थे. जब मैं सेंट पीटर कॉलेज से खेलता था, तब वे कप्तान थे. यह बेहद दुखद है. खबर अभी-अभी दुनिथ को दी गई है. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. टीम का ड्रेसिंग रूम एक परिवार जैसा है. उम्मीद है कि यह घटना टीम को और मजबूत बनाएगी और सुपर-4 में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा दुनिथ का प्रदर्शन

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में दुनिथ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने चार ओवर में 49 रन दिए और सिर्फ एक विकेट हासिल कर पाए. उन्हें एक ओवर में मोहम्मद नबी ने पांच छक्के जड़ दिए. नबी ने 22 गेंदों में 60 रनों की आतिशी पारी खेली. हालांकि अफगानिस्तान की जोरदार कोशिश के बावजूद टीम मैच नहीं बचा सकी. श्रीलंका ने मैच जीत लिया और सुपर-4 में जगह बनाई.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप नहीं पुतिन होंगे दुनिया के सम्राट, आखिर किसने कही ये बात  

Latest News

जमकर ट्रोल हुए PAK PM शहबाज शरीफ! हांगकांग सिक्सेस में देश की जीत पर कर डाली बचकानी हरकत

New Delhi: हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली. इस जीत के...

More Articles Like This

Exit mobile version