‘किसी की राय के आधार पर अपना खेल नहीं बदलूंगा’, संजू सैमसन ने क्यों कही ये बात

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने अपने करियर में अच्छा-खासा मुकाम हासिल कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपने करियर और सोच को लेकर बात की है. विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने कहा कि वो अब किसी की राय के आधार पर अपना खेल नहीं बदलेंगे. उन्होंने ये फैसला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ही कर लिया था कि वो अब ‘रैट रेस’ का हिस्सा नहीं बनेंगे और अपने इन्स्टिंक्ट पर भरोसा करेंगे. उनका कहना है कि वो अब ख़ुद फैसले लेंगे और अपने तरीके से खेलेंगे.

उनका लक्ष्य अपनी शर्तों पर खेलना है

बता दें कि सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. हालांकि, इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ वो ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए. जिसकी वजह से उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इस पर उन्होंने कहा कि भारत में प्लेयर्स के बीच लगातार तुलना और प्रतिस्पर्धा का माहौल रहता है. लेकिन उन्होंने फैसला कर लिया है कि वो इस दौड़ का हिस्सा नहीं बनेंगे. अब उनका लक्ष्य सिर्फ क्रिकेट का आनंद लेना और अपनी शर्तों पर खेलना है.

करियर में बहुत कुछ हासिल कर चुका हूं Sanju Samson

उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से मैंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर चुका है. अब 31 साल की उम्र में वह हर मैच को खुलकर जीना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कोई उन्हें यह नहीं बताएगा कि उन्हें कैसे बल्लेबाजी करनी है. अब उनके करियर से जुड़े फैसले वही खुद करेंगे. सैमसन ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें खुद भी उम्मीद नहीं थी कि वह अगली विश्व कप योजना का हिस्सा बनेंगे. इसलिए वह भविष्य की ज्यादा चिंता करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर टीम को उनकी जरूरत होगी और उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा तो मौके अपने आप मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें- भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भावुक हुईं मीराबाई चानू, पीएम मोदी ने दी बधाई

Latest News

Bangladesh: रहमान शासन में भी नहीं बदले हालात, छह महीनों में 44 अल्पसंख्यकों की मौत, 250 से ज्यादा घटनाएं

Dhaka: बांग्लादेश में सरकार जरूर बदली लेकिन अल्पसंख्यकों पर होने वाले हमलों में कोई कमी नहीं आई है. अल्पसंख्यक...

More Articles Like This

Exit mobile version