IND vs SL: भारतीय टीम के कप्तान बने केएल राहुल, जानिए क्यों शुभमन गिल को किया रिप्लेस

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India vs Sri Lanka XI Warmup Test Match: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच वॉर्मअप टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में श्रीलंका XI ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है. हालांकि, मैच के पहले ही दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल अभ्यास करते समय चोटिल हो गए, जिसके बाद अब केएल राहुल कप्तानी करते नज़र आएंगे.

कप्तान बने केएल राहुल

वॉर्मअप मैच में पहले दिन केएल राहुल कप्तानी करते नज़र आएंगे. गुरुवार को अभ्यास के दौरान कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. दायें हाथ की अंगुली में उन्हें चोट लग गई. ऐसे में उन्होंने पहले दिन ना खेलने का निर्णय किया. जिसके बाद केएल राहुल को ये जिम्मेदारी दी गई. बता दें कि केएल टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं.

पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया India vs Sri Lanka XI Warmup Test Match

भारतीय टीम वॉर्मअप मैच में पहले गेंदबाजी करने उतरेगी. आकिब नबी और सारांश जैन पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहन कर गेंदबाजी करते नज़र आएंगे. इसके अलावा गुरनूर बराड़ भी पहली बार सफेद जर्सी पहन कर मैच खेल सकते हैं.

जानिए प्लेइंग इलेवन?

भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बरार

श्रीलंका का स्क्वाड: निशान मदुष्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केविशारा नुवांथा, रसंथा रसांथा

ये भी पढ़ें- श्रीलंका से होने वाले दो टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया में भरा जोश, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version