‘थोड़ा अजीब लगता है…’, इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथेल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India vs England T20 Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही. जिसमें पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. वहीं, दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल की. अब सीरीज़ का तीसरा मुकाबला, 7 जुलाई, मंगलवार को खेला जाएगा. इस सीरीज़ की सबसे ख़ास बात ये थी कि भारतीय स्टार प्लेयर वैभव सूर्यवंशी का ये इंटरनेशनल डेब्यू मैच था. इसी बीच इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल ने वैभव को लेकर एक बड़ी बात कही है.

जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में 22 साल के जैकब बेथेल ने 76 रनों की शानदार पारी खेली. वो प्लेयर ऑफ दे मैच भी बने. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 छक्के लगाए. इस मुकाबले के बाद बेथेल ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया.

ये थोड़ा अजीब लगता है India vs England T20 Series

बता दें कि बेथेल इंग्लैंड टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं. वो 22 साल के हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी उनसे 7 साल छोटे हैं. जिसे लेकर बेथेल ने कहा, “यह कहना थोड़ा अजीब लगता है कि मैं अपने से 7 साल छोटे प्लेयर के खिलाफ खेल रहा हूं. भारत में बल्लेबाजी करते हुए मैंने उन्हें देखा है, आज भी देखा, उसका स्विंग और बाकी सब कुछ बहुत बढ़िया है. वह टैलेंटेड है.”

इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि भारत के ख़िलाफ़ ये पारी इंग्लैंड के लिए खेली उनकी सबसे पसंदीदा पारियों में कहां होगी? इसके जवाब में बेथेल ने कहा, “सबसे ऊपर. बतौर बल्लेबाज जीत के साथ मैदान से बाहर जाना और वो भी नॉट आउट रहते हुए, इससे बेहतर कुछ नहीं.”

मैं खुश हूं कि हम सीरीज में 1-0 से आगे है

उन्होंने आगे कहा, “मैंने कुछ सेंचुरी लगाईं हैं, लेकिन उनमें सिर्फ एक में जीत मिली थी. हम ऑस्ट्रेलिया में, भारत में हारे तो ऐसे मैचों के बाद आप सोचते हो कि इसके आलावा मैं और क्या अतिरिक्त कर सकता था. मैं खुश हूं कि हम सीरीज में 1-0 से आगे है. टीम इंडिया के खिलाफ कुछ हार की कड़वी यादें हैं, इसलिए जब भी उनके खिलाफ जीत मिलती है तो अच्छा लगता है. मुझे आखिरी 3 मैचों के लिए भी आत्मविश्वास मिला है.”

ये भी पढ़ें- ‘मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन सब खत्म हो गया…’, ब्राजील के फीफा विश्व कप से बाहर होते ही नेमार ने लिया संन्यास

Latest News

Yogi Cabinet: कैबिनेट बैठक में 28 प्रस्ताव पास, जाने किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Yogi Cabinet: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राजधानी लखनऊ में सोमवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई. इसमें...

More Articles Like This