IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, कीरोन पोलार्ड बने टीम के नए हेड कोच

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kieron Pollard: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपनी टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव करते हुए कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त करने का ऐलान किया है. आईपीएल ऑक्शन से पहले हुए इस फैसले के साथ पोलार्ड अब खिलाड़ी के बाद कोच के रूप में भी फ्रेंचाइजी की कमान संभालेंगे. इससे पहले महेला जयवर्धने के पद छोड़ने की खबर सामने आई थी.

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर पोलार्ड का मुंबई इंडियंस के साथ पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है. उन्होंने 2010 में फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था और 2022 तक इसी टीम की ओर से खेलते रहे. अब हेड कोच की भूमिका में वह अपने अनुभव का इस्तेमाल टीम के खिलाड़ियों को तैयार करने और फ्रेंचाइजी की सफल परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे.

हेड कोच बनने पर Kieron Pollard ने क्या कहा?

नई जिम्मेदारी मिलने पर पोलार्ड ने इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया. उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके क्रिकेट करियर और जीवन का अहम हिस्सा रही है. टीम और उसके खिलाड़ियों के साथ उनका जुड़ाव काफी गहरा है, इसलिए इस भूमिका की अहमियत को वह अच्छी तरह समझते हैं. पोलार्ड ने कहा कि खिलाड़ी और कोच, दोनों रूपों में मुंबई इंडियंस से जुड़े रहने के कारण उन्हें पता है कि टीम की जर्सी पहनने और फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के साथ कितनी बड़ी जिम्मेदारी आती है.

मुंबई इंडियंस परिवार का जताया आभार

उन्होंने इस नियुक्ति के लिए नीता अंबानी, आकाश अंबानी और मुंबई इंडियंस परिवार का आभार भी जताया. पोलार्ड ने कहा कि वह खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करने, टीम की विरासत को आगे बढ़ाने और युवा प्रतिभाओं को बेहतर बनाने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम अपने प्रशंसकों को भविष्य में जश्न मनाने के और भी मौके देगी.

22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड ने 2010 में 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई सीजन तक टीम का प्रतिनिधित्व किया और फ्रेंचाइजी के अहम खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई. वह 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले और इस दौरान टीम के साथ उनका लंबा सफर रहा. आंकड़ों के मुताबिक, पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 189 आईपीएल मैचों में 3,412 रन बनाए और 69 विकेट हासिल किए. बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी उनका योगदान रहा. मैदान पर उनके अनुभव और टीम के माहौल की समझ को देखते हुए हेड कोच के रूप में उनकी नियुक्ति को फ्रेंचाइजी के लिए एक अहम बदलाव माना जा रहा है.

अब IPL 2027 में पोलार्ड की भूमिका सिर्फ रणनीति बनाने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि उन्हें खिलाड़ियों की तैयारी, टीम संयोजन और मैदान पर प्रदर्शन बेहतर करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी. मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों की नजर इस बात पर रहेगी कि उनका पुराना स्टार कोच के रूप में टीम को किस दिशा में आगे ले जाता है.

ये भी पढ़ें- भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला आज, जानें समय, कब व कहां देखें लाइव टेलीकास्‍ट और स्‍ट्रीम‍िंग

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This