आज वंशिका चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधेंगे Kuldeep Yadav, मसूरी में लगेगा स्टार क्रिकेटरों का मेला

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kuldeep Yadav Vanshika Chadha: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शनिवार की शाम शादी के बंधन में बंध जाएंगे. कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं. शादी मसूरी में होगी. कुलदीप और वंशिका के परिवार विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं. प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं.

शादी की रस्‍में शाम 6 बजे से होंगी शुरू

कुलदीप यादव की शादी की रस्‍में मसूरी के सेवाय होटल में शाम छह बजे से शुरू होंगी. शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है. होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं. मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया है.

कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद Kuldeep Yadav Vanshika Chadha

शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है. इसलिए आयोजन स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में परोसे जाने वाले प्लेट की कीमत 6 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. इसमें पहाड़ी खाना भी शामिल है.

17 मार्च को लखनऊ में होगा रिसेप्शन

इससे पहले शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की संगीत सेरेमनी हुई. संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल ठुमके लगाते हुए नजर आए. रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया. भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में उपस्थित रहे. 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है. बता दें कि कुलदीप औप वंशिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं. वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है. वह भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करती हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी प्लेयर अबरार अहमद को खरीदकर बुरी फंसी काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स, X अकाउंट हुआ सस्पेंड

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version