‘ऐसा लगा कि हर आंसू के बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा हो’, PM Modi ने मीराबाई चानू की तारीफ की

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Commonwealth Games 2026: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से अपने आवास पर खास मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत के लिए लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतने वालीं महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की तारीफ़ की.

PM Modi ने मीराबाई चानू की तारीफ की

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू काफी भावुक हो गई थीं. पोडियम पर मेडल लेते वक्त उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे. पीएम मोदी ने उनसे उनके रोने की वजह पूछी और कहा, “इतने आंसू टपक रहे थे कि मुझे लगता है कि हर आंसू के बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा हो.” प्रधानमंत्री का जवाब देते हुए मीराबाई ने कहा, “मैं उस दिन बहुत खुश और भावुक थी. मैं गोल्ड मेडल जीतने के बाद उस दिन इसलिए रोई थी, क्योंकि पेरिस ओलंपिक में मेरा मेडल सिर्फ एक किलो से रह गया था.”

मैंने इन 4 वर्षों में बहुत चीजों का सामना किया था Commonwealth Games 2026

मीराबाई चानू ने कहा, “एक खिलाड़ी के तौर पर आपको बहुत चीजों का सामना करना पड़ता है. इन चार वर्षों के अंदर मैंने काफी चीजों का सामना किया था. हर समय इंजरी ही चल रही थी और परिवार में भी समस्याएं हो रही थीं. मैंने इन 4 वर्षों में बहुत चीजों का सामना किया था. इसी कारण जब मैं पोडियम पर खड़ी थी और जब हमारा नेशनल एंथम बजा, तो मैं खुद को रोक नहीं सकी. देश का झंडा ऊपर देखकर हमारे अपने आप ही आंसू निकल आते हैं.”

बॉक्सर साक्षी से की बात

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बॉक्सर साक्षी से बात की. साक्षी ने पीएम मोदी से कहा- ‘वहां लोग हम से डर रहे थे. इंडिया के साथ पहली फाइट आ गई. अब तो हम पहली फाइट ही हार जाएंगे और हमारा मेडल भी नहीं आएगा.’ बता दें कि पीएम ने सभी विजेताओं के संग एक वीडियो बनाया और कहा, -जो खेलेगा, वो खिलेगा. हमेशा भारत को चीयर करो. फिर उन्होंने भारत माता की जय का जयघोष किया.

ये भी पढ़ें- ‘हेड कोच, चयनकर्ता और कप्तान ही करेंगे फैसला’, मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान ने रखी अपनी बात

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version