Sourav Ganguly Death Threat: क्रिकेट जगत से एक बेहद हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है. बता दें कि सौरव गांगुली वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष हैं. उनके कोलकाता स्थित ऑफिस में एक धमकी भरा लेटर मिला है, जिसमें कपल और उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों को ये धमकी दी गई है.
6 महीनों से लगातार मिल रहीं धमकियां
कुरियर के ज़रिए ये धमकी भरा लेटर भेजा गया. जिसमें अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया गया. सौरव गांगुली ने इसकी शिकायत ठाकुरपुर पुलिस थाने में कराई है. दरअसल, पिछले 6 महीनों से गांगुली और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है. वहीं, बीते दिन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के ऑफिस में 2 लेटर मिले, जिसमें हिंसक भाषा का प्रयोग किया गया था. लेटर में गांगुली और उनके परिवार के साथ-साथ उनके स्टाफ को भी जान से मारने की धमकी दी गई है.
पुलिस ने शुरू कर दी जांच Sourav Ganguly Death Threat
धमकी भरे पत्र पर अरुण कुमार नाम लिखा हुआ था. जो बंगाल के बेलघरिया क्षेत्र का रहने वाला है. इसके अलावा लेटर पर एक फ़ोन नंबर भी लिखा था. जब इस नंबर की जाँच की गई तो वो अरुण कुमार के नाम ही था. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इसकी जाँच शुरू कर दी है.
इन क्रिकेटरों को भी मिली थी धमकी
बता दें कि सिर्फ गांगुली को ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर रिंकू सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. साथ ही उनसे फिरौती की मांग भी की थी. इसके अलावा भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को भी ISIS कश्मीर के नाम से धमकी मिली थी.

