Tilak Varma watch broken: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी, लेकिन मैच का सबसे ज्यादा ध्यान एक अलग घटना ने खींच लिया. मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की बेहद महंगी घड़ी मैच के दौरान टूट गई, जिसकी कीमत करीब 2.13 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जैसे ही यह घटना कैमरे में दिखाई दी, यह चर्चा का बड़ा विषय बन गई.
कैसे टूटी करोड़ों की घड़ी?
यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 12वें ओवर में हुई. उस समय गेंदबाजी कर रहे थे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी जेमी ओवर्टन. ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा रन बनाने में सफल नहीं हो पाए, लेकिन गेंद उनके हाथ पर लग गई. इसी दौरान उनकी कलाई पर पहनी घड़ी टूटकर मैदान पर गिर गई. तिलक वर्मा ने तुरंत घड़ी उठाई और ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया, ताकि उसकी मरम्मत कराई जा सके.
𝗧𝗜𝗠𝗘 𝗢𝗨𝗧 ⌚🤐#TilakVarma’s wrist-watch, too, now has a #BiggestRivalry story to tell 👀#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #CSKvMI | LIVE NOW 👉https://t.co/wLcMjiCsSi pic.twitter.com/cCLwL6SYux
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 2, 2026
गेंदबाज का कोई इरादा नहीं था
यह पूरी तरह से खेल के दौरान हुई एक सामान्य घटना थी. जेमी ओवर्टन का घड़ी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने अपने चार ओवर में 23 रन दिए और एक बल्लेबाज को आउट भी किया.
बल्लेबाजी में नहीं चला बल्ला
इस मुकाबले में तिलक वर्मा का प्रदर्शन बल्ले से खास नहीं रहा. उन्होंने 8 गेंदों पर केवल 5 रन बनाए और नूर अहमद की गेंद पर आउट हो गए. हालांकि, उनके प्रदर्शन से ज्यादा उनकी घड़ी टूटने की घटना ने सुर्खियां बटोरीं.
मैच का पूरा हाल
मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की.
लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी घटना
तिलक वर्मा की घड़ी टूटने की घटना सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन गई. कई लोगों ने इसे हैरानी भरा बताया कि मैच के दौरान इतनी महंगी घड़ी पहनकर खेलना जोखिम भरा हो सकता है, वहीं कुछ ने इसे अलग अंदाज के रूप में देखा.
यह भी पढ़े: महापुरुषों की शरण और श्रद्धा से मिलेगा आध्यात्मिक मार्ग: दिव्य मोरारी बापू