मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से करीब 12 लोगों की मौत और 84 लोगों के बीमार होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. 30 से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि 10 आरोपी हिरासत में हैं.
मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.