BSNL का धांसू ऑफर, सिर्फ ₹1 में 24 दिन की वैलिडिटी; डेली 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BSNL 1 Rupee Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए अपना 1 रुपये वाला प्लान फिर से उपलब्ध करा दिया है. खास बात यह है कि यह ऑफर अब देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में नए यूजर्स के लिए लागू है. हालांकि, इस प्लान का फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो नया BSNL सिम कार्ड ले रहे हैं. मौजूदा ग्राहकों के लिए यह प्लान उपलब्ध नहीं है. BSNL के इस 1 रुपये वाले पैक को FRC यानी First Recharge Coupon कहा जाता है. नया सिम लेने के बाद ग्राहक को सबसे पहले इसी तरह का रिचार्ज कराना होता है. कंपनी का मकसद बेहद कम कीमत वाले इस प्लान के जरिए नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ना है.

पहले भी मिलता था 1 रुपये वाला प्लान

BSNL का 1 रुपये वाला FRC प्लान पहली बार नहीं आया है. कंपनी पहले भी यह ऑफर दे चुकी है, लेकिन कुछ समय के लिए इसे हटा दिया गया था. अब BSNL ने इसे दोबारा पेश किया है. हालांकि, इस बार प्लान के कुछ फायदे पहले के मुकाबले कम किए गए हैं. कंपनी की रणनीति नए ग्राहकों को कम शुरुआती खर्च में BSNL नेटवर्क से जोड़ने की है. इसके बाद अगर ग्राहक को कंपनी की सर्विस पसंद आती है, तो वह आगे दूसरे रिचार्ज प्लान के जरिए BSNL से लंबे समय तक जुड़ा रह सकता है.

BSNL के 1 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

BSNL के इस FRC प्लान में अब ग्राहकों को 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जा रही है. पहले इस प्लान के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी. डेटा बेनिफिट में भी बदलाव किया गया है. पहले जहां ग्राहकों को कुल 60GB डेटा यानी 2GB प्रतिदिन मिलता था, वहीं अब इस प्लान में हर दिन 1GB डेटा दिया जा रहा है. इस हिसाब से 24 दिनों की पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 24GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा ग्राहकों को हर दिन 100 SMS का फायदा मिलेगा. प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है.

1 रुपये वाले BSNL प्लान के फायदे

  • प्लान की कीमत: 1 रुपया
  • सर्विस वैलिडिटी: 24 दिन
  • डेटा: 1GB प्रतिदिन
  • कुल डेटा: 24GB
  • SMS: 100 SMS प्रतिदिन
  • वॉयस कॉलिंग: अनलिमिटेड
  • उपलब्धता: BSNL के सभी टेलीकॉम सर्कल्स
  • पात्रता: सिर्फ नए BSNL ग्राहक

पुराने ग्राहकों को नहीं मिलेगा फायदा

BSNL का यह 1 रुपये वाला प्लान केवल नए ग्राहकों के लिए है. यानी जिन लोगों के पास पहले से BSNL का सिम कार्ड है या जो कंपनी की मौजूदा सेवा इस्तेमाल कर रहे हैं, वे इस FRC प्लान का फायदा नहीं उठा सकेंगे. हालांकि, पहले की तुलना में वैलिडिटी और डेटा बेनिफिट कम होने के बावजूद बेहद कम कीमत में 24 दिनों की सर्विस, डेटा, SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलने के कारण नया BSNL कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों के लिए यह प्लान आकर्षक हो सकता है. अगर ग्राहक को BSNL की सर्विस पसंद नहीं आती है, तो वह बाद में अपना सिम डीएक्टिवेट करा सकता है.

यह भी पढ़े: LPG Rate Today on August 14, 2026: घरेलू LPG के दाम स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर में भी बदलाव नहीं, जानें आपके शहर का रेट

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This