‘SACHET’: मोबाइल पर अचानक बचने लगा सायरन, खतरा या चेतावनी? सरकार ने बताई इसकी बड़ी वजह…!

Cell Broadcast System: भारत सरकार देश में एक ऐसा सिस्टम लागू कर रही है, जिसका मकसद आपदा या आपात स्थिति में लोगों को तुरंत और सटीक जानकारी देना है, ताकि समय रहते सुरक्षा के कदम उठाए जा सकें. ऐसे में अगर आपके मोबाइल फोन पर भी अचानक तेज बीप के साथ कोई अलर्ट मैसेज आया है, तो इसे देखकर घबराने की जरूरत नहीं है. यह सरकार के नए इमरजेंसी वार्निंग सिस्टम का हिस्सा है.

खास डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘SACHET’ का इस्तेमाल

इस सिस्टम का उपयोग भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने, गैस लीक, बाढ़ या किसी अन्य गंभीर आपात स्थिति में लोगों को पहले से सतर्क करने के लिए किया जाएगा. इस पहल को दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications -DoT) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मिलकर चला रहे हैं. इसके लिए एक खास डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘SACHET’ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने तैयार किया है.

आपदा के समय नेटवर्क पर बहुत ज्यादा दबाव

यह सिस्टम “Cell Broadcast Technology” पर काम करता है. इसका मतलब यह है कि संदेश किसी एक व्यक्ति या नंबर पर नहीं भेजा जाता, बल्कि एक साथ किसी खास इलाके में मौजूद सभी मोबाइल फोन तक पहुंच जाता है. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपदा के समय जब नेटवर्क पर बहुत ज्यादा दबाव होता है, तब भी यह अलर्ट बिना देरी के लोगों तक पहुंच जाता है.

पूरी तकनीक भारत में ही विकसित

खास बात यह है कि यह पूरी तकनीक भारत में ही विकसित की गई है, जिससे देश की डिजिटल और तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलती है. साफ शब्दों में कहे तो, आपके फोन पर आने वाला यह तेज अलर्ट डराने के लिए नहीं, बल्कि समय रहते आपको सुरक्षित रखने के लिए एक चेतावनी संदेश है. मोबाइल पर 2 मई 2026 (या हालिया टेस्ट के दौरान) आ रहा तेज बीप वाला अलर्ट भारत सरकार की सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट प्रणाली का परीक्षण है.

इसे भी पढ़ें. सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को बड़ा झटका, मतगणना के नियमों में बदलाव से इनकार, अब नरम पड़े TMC के सुर

Latest News

Data Center Boom India: 2031 तक 6 गुना बढ़ेगी क्षमता, AI से बढ़ेगी मांग, 60 अरब डॉलर निवेश संभव

AI और डेटा की बढ़ती मांग के चलते भारत में डेटा सेंटर सेक्टर में बड़ा उछाल. 2031 तक क्षमता 10.5 GW तक पहुंचने का अनुमान.

More Articles Like This

Exit mobile version