करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए Apple जल्द ही अपना अगला सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.3 जारी कर सकता है. कंपनी अब तक डेवलपर्स और बीटा टेस्टर्स के लिए इस अपडेट के तीन बीटा वर्जन रिलीज कर चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 26.3 का चौथा बीटा आने की संभावना काफी कम है और इसकी जगह आने वाले दिनों में Release Candidate यानी RC वर्जन पेश किया जा सकता है. अगर RC वर्जन में कोई बड़ी तकनीकी खामी सामने नहीं आती है, तो फरवरी 2026 के पहले दो हफ्तों में इसका स्टेबल वर्जन सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.
किन iPhones को मिलेगा iOS 26.3 अपडेट?
नया सॉफ्टवेयर अपडेट कई नए और पुराने मॉडल्स को मिलेगा.
- iPhone 17 Series: 17, 17 Pro, 17 Pro Max
- iPhone Air
- iPhone 16 Series: 16, 16e, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max
- iPhone 15 Series: 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max
- iPhone 14 Series: 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max
- iPhone 13 Series: 13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max
- iPhone 12 Series: 12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max
- iPhone 11 Series: 11, 11 Pro, 11 Pro Max
- iPhone SE (2nd & 3rd Gen)
These are the new features coming to your iPhone soon with iOS 26.3 🔥 pic.twitter.com/30tw8DOSRP
— Apple Hub (@theapplehub) February 3, 2026
iOS 26.3 अपडेट में क्या-क्या नए Features?
ट्रांसफर to एंड्रॉयड फीचर
iOS 26.3 के साथ Apple पहली बार ऐसा फीचर पेश करने जा रहा है, जिससे iPhone से Android डिवाइस में डेटा ट्रांसफर करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा. इसके लिए दोनों डिवाइस को पास में रखना होगा, जिसके बाद यूजर्स कॉन्टैक्ट्स, फोटो, मैसेज, नोट्स और अन्य जरूरी फाइल्स बिना झंझट के ट्रांसफर कर सकेंगे.
Non-Apple Devices पर नोटिफिकेशन फॉरवर्डिंग
इतना ही नहीं इस नए अपडेट के बाद Apple iOS को ज्यादा ओपन बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहा है. नया अपडेट iPhone को यह सुविधा देगा कि वो नोटिफिकेशन किसी भी नॉन-एप्पल डिवाइस पर भी भेज सकेगा. यानी आपको Android फोन और स्मार्टवॉच पर भी आसानी से नोटिफिकेशन मिल जाएंगे.
नया प्राइवेसी फीचर
Apple लंबे समय से यूजर्स की प्राइवेसी को प्राथमिकता देता रहा है. iOS 26.3 अपडेट में एक नया फीचर Limit Precise Location जोड़ा जाएगा, जिसके जरिए कैरियर्स को आपकी सटीक यानी स्ट्रीट-लेवल लोकेशन ट्रैक करने से रोका जा सकेगा. इस नए विकल्प से यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत होगी.
मौसम के हिसाब से बदलेंगे लाइव वॉलपेपर
इस नए अपडेट के साथ लॉकस्क्रीन और होमस्क्रीन का अनुभव और बेहतर किया जाएगा. iOS 26.3 में एक नया वॉलपेपर मेन्यू शामिल होगा, जिसमें लाइव वॉलपेपर के लिए अलग सेक्शन दिया जाएगा. ये वॉलपेपर मौसम के अनुसार अपने आप बदलते रहेंगे. यानी बारिश, बादल, धूप या बर्फबारी जैसी स्थिति में स्क्रीन पर दिखाई देने वाला वॉलपेपर भी उसी के मुताबिक नजर आएगा.
यह भी पढ़े: 50MP ट्रिपल रियर कैमरा वाला Vivo X200T भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 6200mAh बैटरी के साथ दमदार चिपसेट