Tech News: ये छोटा सा प्रोजेक्टर आपके घर को बना देगा सिनेमाहॉल, जानें खासियत

Portable Projector: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अब सिनेमाहॉल में फिल्में देखने कम ही जाते हैं. समय के साथ साथ लोग इतने व्यस्त होते जा रहे हैं, कि उन्हें थिएटर में जाना अब उबाऊ और समय की बर्बादी लगने लगा है, लेकिन सच तो यही है कि घर की स्क्रिन में और सिनेमाहॉल की स्क्रिन में जमीन आसमान का अंतर होता है. आपको भी ऐसा लगता होगा की जो मजा सिनेमाहॉल में फिल्म देखने में है वो घर पे नहीं है. अगर आप भी घर पे ही सिनेमाहॉल वाला एक्सपीरियंस पाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा प्रोजेक्टर जो किफायती होने के साथ साथ बेहद दमदार भी है.

आसानी से करें कैरी
घर को सिनेमाहॉल बना देने वाले इस प्रोजेक्टर का नाम WANBO T6 Max है. आप इसे अमेजन या किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आसानी से खरीद सकते हैं. WANBO T6 Max इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि काफी छोटा है. आप इसे किसी भी टेबल या शेल्फ पर रख सकते हैं और इसे आप अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं. वैसे तो इसकी कीमत 31,990 है लेकिन आप इसे तगड़े डिस्काउंट पर मात्र 28,890 रुपये में खरीद सकते हैं.

1080P रेजोल्यूशन वाला मिनी प्रोजेक्टर
Wanbo T6 Max में आपको 1080P रेजोल्यूशन के साथ ही डुअल बैंड wifi कनेक्शन और वायरलेस और वायर्ड मिरर डिस्प्ले भी मिलेगा. इस मिनी प्रोजेक्टर में आपको quad-core प्रोसेसर, 100%-60% जूम फंक्शन और Dolby साउंड आउटपुट भी मिलेगा. इसे आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से आसानी से कनेक्ट कर घर पे ही सिनेमाहॉल का लुफ्त उठा सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका वायरलेस होना.

यह भी पढ़ें-

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version