7000 रु सस्‍ता हुआ Samsung का ये धाकड़ फोन, फीचर्स भी दमदार  

Must Read

Samsung Galaxy F13: भारतीय यूजर्स के बीच सैमसंग के स्‍मार्टफोन काफी पसंद किए जाते हैं. वहीं कंपनी भी यूजर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक फोन के ऑप्‍शन पेश करती रहती है. समय के साथ ही इसके कीमतों में भी कमी की जाती है.

आज के समय में फोन के बिना जिंदगी के बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है. अगर आप भी कम दाम में बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. इस खबर में हम आपके लिए एक परफेक्ट ऑफर लाए हैं. आइए विस्‍तार से जानते हैं इसके बारे में…

Samsung के इस फोन का दाम हुआ कम

दरअसल Flipkart पर  Samsung Galaxy F13 को काफी कम दाम में खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट बैनर से मिली जानकारी के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी F13 को 14,999 रुपये के बजाए 8,199 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके कीमत में 7000 रूपये की कमी की गई है. बैनर पर लिखा है कि ये ‘Samsung की रॉकेट डील है’. खास बात ये है कि यदि आपके पास Axis Bank, HDFC बैंक कार्ड है तो आपको 10% का डिस्काउंट मिल जाएगा.

स्‍पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F13 में 6.6 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो कि आपके स्क्रीन को सिल्वर स्क्रीन में बदल सकती है. ग्लास प्रोटेक्शन के लिए इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5  से लैस है. इससे फोन पर ड्रॉप और स्क्रैच नहीं पड़ेगा. स्मार्टफोन में Exynos 850 चिपसेट मिलता है, जिसे 4GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है. साथ ही रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है. ये फोन वाटरफॉल ब्लू, सनराइज कॉपर और नाइटस्की ग्रीन कलर ऑप्‍शन में उपलब्ध कराया जाएगा.

ट्रिपल कैमरा से लैस है फोन


बात करें कैमरे की तों Samsung Galaxy F13 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है. इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर का सपोर्ट है. सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है.

Samsung Galaxy F13 की बैटरी

वहीं, पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती हैं, जो कि 15W के फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. मिली जानकारी के अनुसार, गैलेक्सी F13 एडेप्टिव पावर सेविंग और एआई पावर मैनेजमेंट को सपोर्ट करता है. बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऑटो डेटा स्विचिंग मोड सपोर्ट है, जो इस सेगमेंट के फोन में पहली बार होगा. इस फोन में 8GB तक की रैम मिलती है.

ये भी पढ़ें :- Tech News: फिजिकल के बजाय eSim को दें बढ़ावा, Airtel ने गिनवाए इसके फायदे; जानिए

Latest News

Chaitra Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 7th Day: इस समय देशभर में नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें दिन...

More Articles Like This