Tech News: Lava का नया स्मार्टफोन तूफानी एंट्री को तैयार, Storm 5G को लेकर कंपनी ने जारी किया टीजर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tech News: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Lava अपने यूजर्स के लिए एक नया 5जी स्‍मार्टफोन लाने की तैयारी में है. कंपनी की ओर से अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर एक के बाद एक नए टीजर जारी किए जा रहे हैं. अपने यूजर्स के लिए कंपनी lava Storm 5G नाम से एक नया फोन लाने जा रहा है. लावा का नया स्‍मार्टफोन एक 5G फोन होगा.

कंपनी ने lava Storm 5G को लेकर अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो सांझा किया है. वीडियो में फोन के तूफानी अंदाज को दिखाया गया है. हालांकि, फोन का फर्स्ट लुक अभी सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि Lava का नया फोन पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्‍च किया जाएगा.

9 हजार रुपये में कम में आता है Lava Yuva 3 Pro

कंपनी ने अभी 14 दिसंबर को ही Lava Yuva 3 Pro को लॉन्‍च किया है, कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन को 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्‍च किया है. फोन 18w फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इस फोन की कीमत मात्र 8,999 रुपये है. इस फोन में 6GB रैम के साथ 6GB का वर्चुअल रैम भी दिया गया है.

ये भी पढ़े: iPhone 16 की लॉन्चिंग से पहले Apple को झटका! डिजाइनिंग लीड छोड़ रहे कंपनी

Latest News

Bharat Express के CMD उपेंद्र राय ने राजपाल यादव के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, ₹25 लाख की आर्थिक सहायता

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद...

More Articles Like This

Exit mobile version