Mission Moon: चंद्रयान 3 ने भेजी Moon से एक और वीडियो, लैंडिंग से पहले ISRO ने दिया बड़ा अपडेट

Mission Moon: चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग में महज एक दिन का वक्त बचा है. कल शाम 4 बजकर 6 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा. इसरो ने सॉफ्ट लैंडिंग से पहले एक बड़ी जानकारी दी है. इसरो ने चंद्रयान द्वारा भेजे गए एक वीडियो को साझा किया है.

इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”चंद्रयान-3 मिशन: मिशन तय समय पर है. सिस्टम की नियमित जांच चल रही है. सुचारू नौकायन जारी है. मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है! MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को 17:20 IST बजे शुरू होगा. यहां 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की छवियां हैं. एलपीडीसी छवियां ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके लैंडर मॉड्यूल को उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में सहायता करती हैं.”

उल्लेखनीय है कि भारत का मिशन मून लगभग आखिरी चरण में है. इस बीच एक निजी समाचार पत्र से बात करते हुए इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने चंद्रयान 3 के 23 अगस्त को सफल सॉफ्ट-लैंडिंग का विश्वास जताया है. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘हम आश्वस्त हैं क्योंकि अब तक सब कुछ ठीक रहा है और इस मोड़ तक किसी भी आकस्मिकता का सामना नहीं करना पड़ा है.’

यह भी पढ़ें-

अजब गजब कारनामा! ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त निकलवाकर डाली डकैती, फिर की 1 करोड़ की चोरी; जानिए कैसे हुआ खुलासा

Latest News

ईरान के स्पीकर ने ट्रंप को दी चेतावनी, बोले- ‘कोई नहीं दे सकता अल्टीमेटम’

Israel US Iran War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एनर्जी प्लांटों पर हमलों को 10...

More Articles Like This

Exit mobile version