वाह पंडित जी वाह! शादी के मंडप में जमा दी महफिल, मंत्र की जगह गाने लगे रोमांटिक गाना; फिर क्या…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pandit Ji Viral Video: आपने शादी-विवाह में पंडित जी को मंत्र पढ़कर विवाह कराते हुए देखा होगा. लेकिन क्या आपने शादी-विवाह के मंडप में पंडित जी को रोमांटिक गाने गाते हुए देखा है, जी हां… ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पंडित जी ने शादी के मंडप में गाना गाकर पूरी महफिल जमा दी है.

पंडित जी ने गाए एक से बढ़कर एक गाने

दरअसल, इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक रील काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल हो रहे वीडियो में पंडित जी लोगों को रोमांटिक गाना सुना रहे हैं. पंडित जी की आवाज सुनने के बाद शादी में मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध नजर आएं. इस दौरान सभी लोग वाह-वाह करने लगे. यही नहीं दूल्हा-दुल्हन भी पंडित जी के इस टैलेंट पर मुस्कुराते और उनके गाने का लुत्फ उटाते हुए नजर आए. देखिए वीडियो…

लोगों की आ रही प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘ऐसे पंडित जी हो तो शादी की रात आसानी से कट जाएगी. इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर कर रहे हैं. वहीं, इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर कई कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पंडित जी ने तो मौज कर दी. दूसरे ने लिखा- अपनी शादी में मैं इन्हें ही बुलाऊंगी. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया और लिखा- पंडित जी शायद पहले सिंगर बनना चाहते थे लेकिन परिवार वालों ने बनने नहीं दिया.

ये भी पढ़ें-

Ajab Gajab Video: इस प्यार को क्या नाम दूं? प्रेमी ने ऐसी जगह बनवाया प्रेमिका का टैटू; लोग हुए हैरान

Latest News

Aaj Ka Suvichar 26 August 2026: आज के 10 अनमोल विचार, जो बढ़ाएंगे आपका आत्मविश्वास

26 अगस्त 2026 के 10 शानदार सुविचार पढ़ें, जो मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

More Articles Like This