Viral Video: ट्रेन में बकरी लेकर चढ़ गई महिला और लोग करने लगे तारीफ, जानिए वजह

Viral Video: ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट की आवश्यकता होती है. कई बार यात्रा के दौरान हम अपने पास लोगों को बिना टिकट के भी यात्रा करते देखते हैं, लेकिन इस परिस्थिति में टिकट चेकर को फाइन देकर यात्री अपना टिकट बनवाते हैं. आप सोचेंगे कि आज हम अचानक ऐसी बातें क्यों करने लगे. दरअसल, एक ऐसा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है. एक महिला ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देखने के बाद सभी आश्चर्य में पड़ जा रहे हैं.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पालतू जानवर बकरी के साथ यात्रा करते नजर आ रही है. इस बीच उसके पास टिकट चेकर आता है. टिकट चेकर और उस महिला की बातों को ध्यान से सुनने के बाद लोग महिला की तारीफ किए नहीं रह पा रहे हैं.

दरअसल, वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला से जब टिकट चेकर पूछता है कि आपके साथ ये बकरी है, क्या आपने इसका भी टिकट लिया है तो महिला ने कहा हां मैने छागल (बंगाली भाषा में बकरी का नाम) का भी टिकट लिया है. महिला का जवाब सुनकर टिकट चेकर के साथ वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं.

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग महिला के ईमानदारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो के कमेंट में एक यूजर ने लिखा कि ”वाह, इस बेहतरीन वीडियो ने मेरा दिन बना दिया. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिला ने अपने छागल के लिए ट्रेन का टिकट खरीदा है और वो इसलिए काफी खुश भी हैं.” एक और अन्य यूजर ने लिखा कि “ऐसी ईमानदारी देखकर काफी खुशी होती है.”

यह भी पढ़ें-

अजब-गजब परंपरा! यहां शादी के बाद दूल्हे की हुई विदाई, रोता रहा लड़का; हंसती रही दुल्हन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version